नए कृषि कानूनों से किसे फायदा, किसे नुकसान?

वीडियो कैप्शन, नए कृषि कानूनों से किसे फायदा, किसे नुकसान?
प्रकाशित

किसान सड़क पर हैं. वो नए कृषि क़ानूनों को वापस लेने की माँग कर रहे हैं.

संसद के ज़रिए ये क़ानून बनाए गए हैं, लेकिन आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि इन क़ानूनों से उनके हित प्रभावित होंगे.

किसान संगठनों का कहना है कि अगर मोदी सरकार ने कृषि क़ानूनों को वापस नहीं लिया तो आने वाले वक़्त में उन्हें उनकी उपज के औने-पौने दाम मिला करेंगे और खेती की लागत भी नहीं निकल पाएगी.

इसके साथ ही किसानों को यह आशंका भी है कि सरकार की ओर से मिलने वाली न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी भी ख़त्म हो जायेगी.

वहीं दूसरी तरफ सरकार इन क़ानूनों के लाभ समझाने में लगी है.

आखिर इन नए क़ानूनों से किसे होगा फायदा और किसे नुकसान.

स्टोरीः सरोज सिंह

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)