जंगली भैंसा जब आवासीय कॉलोनी में घुस आया

वीडियो कैप्शन, जंगली भैंसा जब आवासीय कॉलोनी में घुस आया
प्रकाशित

पुणे की एक आवासीय कॉलोनी में जंगली भैंसा घुस आया, जिसे गौर कहा जाता है.

अंग्रेज़ी में इसे इंडियन गौर या Indian Gaur कहते हैं.

इसकी वजह से पूरे इलाक़े में अफ़रातफ़री मच गई.

निगम कर्मचारियों को इसे पकड़ने के लिए तीन-चार घंटे कड़ी मशक़्क़त करनी पड़ी.

काफ़ी कोशिशों के बाद इसे बेहोश कर काबू किया जा सका.

इस अभियान में गौर ज़ख़्मी भी हो गया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)