हाइवे पर दौड़ती गाड़ियों के बीच हुई प्लेन की लैंडिंग
प्रकाशित
एक व्यस्त हाइवे पर तेज़ी से गुज़रती गाड़ियां. तभी ऊपर से लैंड होता हुआ प्लेन.
यह अनोखा नज़ारा अमेरिका के मिनियापोलिस शहर का है.
जहां एक हाइवे पर एक प्लेन को आपातकालीन लैंडिंग करते हुए देखा गया.
बताया गया है कि यह एक सिंगल इंजन प्लेन था जिसे तकनीकी खराबी के कारण हाइवे पर लैंड होना पड़ा.
इस दौरान उसकी टक्कर एक एसयूवी गाड़ी से होते-होते बची. खुशकिस्मती से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)