कोरोना महामारी की मार औरतों पर सबसे ज़्यादा
प्रकाशित
कोरोना महामारी के दौरान दुनियाभर में तरह तरह की परेशानियों की खूब बातें हो रही हैं. किसी की नौकरी चली गई है तो किसी का वेतन कम कर दिया गया है. लेकिन क्या आपने उन महिलाओं के बारे में सोचा है जो बिना वेतन लिए चौबीसों घंटे घऱ के कामों में जुटी रहती हैं.
कभी बच्चों की देखभाल तो कभी बुज़ुर्गों की सेवा तो कभी घर में मरीज़ों की देखभाल में. कोरोनाकाल में महिलाओं पर काम का दबाव पहले से काफ़ी ज़्यादा बढ़ गया है. कवर स्टोरी में ऐसे ही अनपेड लेबर की बात.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)