ईरान अपने परमाणु वैज्ञानिक की हत्या का बदला कैसे ले सकता है?

वीडियो कैप्शन, कैसे बदला ले सकता है ईरान?
प्रकाशित

ईरान की राजधानी तेहरान के बाहर एक सड़क पर शुक्रवार को एक रहस्यमयी हमले में देश के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह की हत्या कर दी गई.

सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका राजकीय अंतिम संस्कार किया गया.

अब तक किसी भी देश या चरमपंथी संगठन ने यह नहीं कहा कि उन्होंने इस हमले को अंजाम दिया है लेकिन ईरान के नेताओं ने इस हत्या के लिए इसराइल को दोषी ठहराया है और कहा है कि इसका बदला लिया जाएगा.

अब सवाल है कि ईरान किस तरह से इस हत्या का बदला लेगा? उसके पास क्या-क्या विकल्प हैं? और इसमें अड़चनें कौन कौन सी हैं?

स्टोरी: फ़्रैंक गार्डनर, आवाज़: भरत शर्मा

वीडियो एडिटिंग: देवाशीष कुमार, ऑडियो एडिटिंग: अजीत सारथी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)