किसान आंदोलन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के गांववाले किसके साथ?

प्रकाशित

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से करीब 4 दिन पहले बयान दिया गया था कि हरियाणा के किसान पंजाब के किसानों के साथ नहीं हैं और किसानों का आंदोलन सिर्फ पंजाब के किसानों की तरफ से हो रहा है.

लेकिन लगता है कि किसान उनकी इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखते.

मनोहर लाल खट्टर के गांव बनियाणी में जब किसानों से इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने साफ किया कि वह इस मुद्दे पर पंजाब के किसानों के साथ है.

मनोहर लाल खट्टर के गांव के किसानों ने अपनी मुशकिलों के बारे में भी बताया.

रिपोर्टः सत सिंह, बीबीसी हिंदी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)