You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ईरान के परमाणु वैज्ञानिक को क्या 'रीमोट-कंट्रोल गन' से मारा गया?
ईरान का मानना है कि इसराइल और निर्वासित विपक्षी समूह ने उसके शीर्ष के परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फ़ख़रीज़ादेह को शुक्रवार को मारने के लिए एक रीमोट नियंत्रित हथियार का इस्तेमाल किया था.
तेहरान में फ़ख़रीज़ादेह की अंत्येष्टि के दौरान ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली शामख़ानी ने कहा कि हमलावरों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल किया और वे वारदात स्थल पर मौजूद नहीं थे.
हालांकि उन्होंने इसे लेकर और जानकारी नहीं दी. शुरुआत में ईरानी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि फ़ख़रीज़ादेह की कार को कुछ बंदूकधारियों ने निशाना बनाया था और उसी दौरान उन्हें गोली मारी गई थी.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)