किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिसकर्मियों को भी बांटा प्रसाद
प्रकाशित
दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान डटे हुए हैं. इन किसानों ने आज गुरु नानक जयंती भी मनाई.
टिकरी बॉर्डर पर मौजूद किसानों ने प्रार्थना की और प्रसाद बनाया.
प्रदर्शनकारी किसानों ने वहां मौजूद सुरक्षाबलों को भी प्रसाद बांटा.
सिंघु बॉर्डर पर मौजूद किसानों ने गुरबानी का पाठ किया.
इन किसानों ने भी इस मौके पर मिठाइयां बांटी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)