खाने को हज़ारों सालों तक कैसे सुरक्षित रखा जाए?

प्रकाशित

कोविड-19 महामारी को दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया में आया सबसे बुरा दौर कहा जा रहा है.

इस महामारी को रोकने के लिए सारी दुनिया में लॉकडाउन का तरीका अपनाया गया.

लोग घरों में क़ैद हो गए. बाहर की दुनिया पूरी तरह बंद हो गई. उत्पादन रुक गया तो खाने की आपूर्ति भी प्रभावित हुई.

ऐसे में लोगों ने, खास तौर से जो घरों से दूर पीजी या हॉस्टल में रह रहे थे, उनका एक ही सहारा था पैक्ड फूड या डिब्बाबंद खाना, या फिर रेडी टू ईट फूड.

अगर ये खाना भी ख़राब हो जाता तो क्या होता?

जानकार कहते हैं कि यदि खाने को अच्छी तरह से संरक्षित किया जाए तो इसे सालों साल तक उसके सभी पोषक तत्वों के साथ सही-सलामत रखा जा सकता है.

स्टोरीः विलियम पार्क, बीबीसी फ़्यूचर

आवाज़ः भूमिका राय

वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)