You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कृषि क़ानून: प्रदर्शनकारी किसान बोले, हम हाइवे पर ही डटे रहेंगे
सिंघु बॉर्डर पर जमा हज़ारों किसानों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह एक बैठक की और फ़ैसला किया कि वो सिंघु बॉर्डर पर ही अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.
जबकि उन्हें प्रदर्शन करने के लिए उत्तरी दिल्ली में जगह देने की पेशकश की गई है. टिकरी बॉर्डर पर इकट्ठा किसान भी फिलहाल वहीं जमे हुए हैं.
उम्मीद की जा रही है कि वो निर्धारित विरोध स्थल जाने को लेकर जल्द ही कोई फ़ैसला ले सकते हैं. पंजाब से दिल्ली आने वाले एक प्रमुख रास्ते, सिंघु बॉर्डर पर बैठक के बाद एक किसान नेता ने कहा कि वो वहां से हिलेंगे नहीं और वहीं प्रदर्शन जारी रखेंगे.
उन्होंने कहा, "हम यहां (सिंघु बॉर्डर) से नहीं हिलेंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. हम घर वापस नहीं लौटेंगे. प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पंजाब और हरियाणा से हज़ारों किसान आए हैं."
रिपोर्ट: दिलनवाज़ पाशा और देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)