किसानों के विरोध प्रदर्शन में पूरे दिन क्या-क्या हुआ?
प्रकाशित
नए कृषि क़ानूनों के विरोध में आज किसानों ने दिल्ली का रुख किया.
बड़ी संख्या में किसान पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली की ओर बढ़े.
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी की.
पंजाब,हरियाणा और दिल्ली की कई बॉर्डर सील कर दी गई.
किसानों ने बैरिकेड तोड़कर जाना चाहा तो उन पर पानी की बौछार की गई.
कुछ जगह प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया.
कृषि मंत्री ने कहा कि वो किसानों से चर्चा के लिए तैयार हैं.
विरोध प्रदर्शन और बॉर्डर सील होने से कई जगह लंबा जाम लग गया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)