You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
फुटबॉल के जादूगर माराडोना का निधन, दुनिया में शोक
प्रकाशित
फ़ुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के मशहूर फ़ुटबॉलर रहे डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है.
इसी महीने की शुरुआत में दिमाग़ में क्लॉटिंग के लिए उनका ऑपरेशन हुआ था. यह ऑपरेशन सफल रहा था.
माराडोना 1982 के विश्व कप फ़ुटबॉल से सबसे पहले चर्चा में आए.यह विश्व कप स्पेन में खेला गया था लेकिन उस समय मात्र 21 वर्षीय माराडोना अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी के रूप में उभर कर आए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)