गौरव शर्माः न्यूज़ीलैंड के सांसद जिन्होंने संस्कृत में ली शपथ

प्रकाशित

भारत से 12 हज़ार किलोमीटर दूर न्यूज़ीलैंड की संसद में भारतीय मूल के गौरव शर्मा ने संस्कृत में शपथ ली.

न्यूज़ीलैंड में हेमिल्टन वेस्ट सीट से चुनाव जीतने वाले डॉ गौरव मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के रहने वाले हैं.

संस्कृत में शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफ़ी चर्चा हो रही है.

उन्होंने पहले न्यूज़ीलैंड की मूल भाषा में शपथ ली फिर संस्कृत में.

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)