कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने गिरफ़्तार किया

प्रकाशित

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को गिरफ़्तार कर लिया है. अधिकारियों ने बताया है कि शनिवार को भारती सिंह और उनके पति के प्रॉडक्शन हाउस और घर पर छापेमारी की गई थी.

दोनों जगहों पर उन्हें नशे की सामग्री प्राप्त हुई. इसकी मात्रा क़रीब 86.5 ग्राम बताई गई है. एनसीबी के अधिकारियों के मुताबिक़, दोनों पति-पत्नी ने स्वीकार किया है कि वे नशे का सेवन करते हैं.

मुंबई में ड्रग्स के मामले में एनसीबी का शिकंजा लगातार कसता नज़र आ रहा है. कुछ दिनों पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की थी. सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का ज़िक्र होने के बाद एनसीबी ने कई ड्रग पैडलर्स को पकड़ा और धीरे-धीरे कई नाम सामने आये हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)