You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम मुसलमानों के लिए मुसीबत या मसीहा?
इस समय भारतीय मुसलमानों का राष्ट्रीय स्तर का कोई नेता है? - अक्सर वो लोग जो ये सवाल करते हैं कि भारतीय मुसलमानों में लीडरशिप की कमी है उनके लिए इम्तियाज़ जलील का सीधा जवाब है - एआईएमआईएम के अध्यक्ष भारतीय मुसलमानों के एक ही लीडर हैं.
बिहार विधानसभा के चुनाव में पांच सीटें जीतने के बाद कहा ये जा रहा है कि एआईएमआईएम मुसलमानों की राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन कर उभरी है और इसके अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी समुदाय के सबसे बड़े नेता के रूप में सामने आए हैं.
एआईएमआईएम का गठन साल 1927 में हुआ था. शुरुआत में ये पार्टी केवल तेलंगाना तक सीमित थी. 1984 से ये पार्टी लगातार हैदराबाद लोकसभा सीट से जीतती आ रही है.
स्टोरी: ज़ुबैर अहमद
आवाज़: सर्वप्रिया सांगवान
नोट: यह वीडियो बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद के लेख पर आधारित है. संदर्भों के साथ उनका पूरा लेख यहां पढ़ा जा सकता है - https://bbc.com.im/hindi/india-54999671%3C/a%3E%3C/p%3E%3C/div%3E%3Cdiv dir="ltr" class="css-1k9op6x e17x9cvu0">
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)