हैदराबाद: 14 साल के अगस्त्य जायसवाल ने हासिल की ग्रेजुएशन की डिग्री

प्रकाशित

हैदराबाद में 14 साल की उम्र में एक लड़के ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है. यह कारनामा करने वाले अगस्त्य जायसवाल एक साथ दोनों हाथों से लिख सकते हैं.

पढ़ाई के अलावा वो राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस भी खेलते हैं. अगस्त्य का कहना है कि कोई भी बच्चा ये उपलब्धि हासिल कर सकता है.

इसके लिए उन्हें माता-पिता के सहयोग और अच्छी ट्रेनिंग की ज़रूरत होगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)