You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
हॉन्ग कॉन्ग पर चीन ने पश्चिमी देशों को दी धमकी
अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और कनाडा ने चीन पर आरोप लगाया है कि वो हॉन्ग कॉन्ग में अपने आलोचकों को चुप करवाने की कोशिश कर रहा है.
इनका आरोप है कि चीन ने हॉन्ग कॉन्ग में चुने गए सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए नए नियम बनाए हैं. पश्चिमी देशों के इन आरोपों के बाद चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इन देशों को चीन के मामलों में दख़ल ना देने की चेतावनी देते हुए कहा, "वे सावधान रहें वरना उनकी आंखें निकाल ली जाएंगी. फ़र्क़ नहीं पड़ता कि पाँच हो या दस हो."
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: मानसी दाश
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)