Cover Story: डोनाल्ड ट्रंप अब भी क्यों नहीं मान रहे हार?

प्रकाशित

अमेरिकी चुनाव नतीजों के मुताबिक़ डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं.

वो जनवरी में दुनिया की सबसे ताक़तवर कुर्सी पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं.

उन्होंने अपने भावी प्रशासन की रूपरेखा बनानी भी शुरू कर दी है.

वो दुनिया के नेताओं से फ़ोन पर बात कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप अपनी हार मानने को तैयार नहीं हैं.

उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए क़ानूनी लड़ाई छेड़ दी है, लेकिन क्या अब उनके पास कोई रास्ता बचा है?

कवर स्टोरी में इसी की पड़ताल.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)