You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ओबामा ने मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के बारे में क्या लिखा?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संस्मरणों पर आधारित किताब भारत में हल्की-फुल्की हलचल मचा चुकी है. भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बारे में उनकी साफगोई और बिना लाग-लपेट वाली बातों ने कांग्रेस समर्थकों में खीज पैदा की तो राहुल के विरोधी चहक उठे. 'ए प्रोमिस्ड लैंड' नाम की किताब ओबामा के राजनीतिक जीवन पर आधारित संस्मरण का पहला अंक है. इसे मंगलवार को जारी किया गया. लेखनी दिलचस्प और कसावट भरी है. इसमें उन्होंने करीब 14 सौ शब्द नवंबर 2010 की अपनी पहली भारत यात्रा पर ख़र्च किए हैं. मौजूदा विपक्षी पार्टी कांग्रेस तब सत्ता में थी. ओबामा ने तब के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर अपनी राय जाहिर की है.
स्टोरी: सौतिक बिस्वास
आवाज़: विशाल शुक्ला
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)