अरुणाचल के पास चीन का प्रोजेक्ट भारत के लिए चिंता?
प्रकाशित
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में अपने अधिकारियों से कहा है कि सिचुआन-तिब्बत रेलवे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करें. उन्होंने इस प्रोजेक्ट की यान-लिंझी रेलवे लाइन को पूरा करने पर ज़ोर दिया.
यान-लिंझी रेलवे लाइन चीन के सिचुआन प्रांत से तिब्बत के लिंझी को जोड़ेगी जो भारत के अरूणाचल प्रदेश की सीमा के काफ़ी क़रीब है.
शी जिनपिंग का कहना है कि ये रेलवे लाइन सीमावर्ती इलाकों में स्थिरता के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है. चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक ये पूरा प्रोजेक्ट 47.8 अरब डॉलर का है.
स्टोरी: सर्वप्रिया सांगवान
आवाज़: विशाल शुक्ला
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)