You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
किम जोंग उन के बारे में कैसा होगा जो बाइडन का रुख?
जब से डेमोक्रेटिक पार्टी ने जो बाइडन का नाम उनके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर फ़ाइनल किया, तभी से राजनीतिक विशेषज्ञ इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि ‘अगर बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो डेमोक्रेट सरकार की विदेश नीति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से कितनी अलग होगी.’
अमेरिका में विदेश नीति एक ऐसा विषय है जिसके बारे में बात होती है, तो उत्तर कोरिया से अमेरिका के रिश्तों का ज़िक्र ज़रूर होता है. बाइडन किम जोंग-उन को ‘ठग’ कहते हैं.
राष्ट्रपति चुनाव की बहसों में भी उन्होंने इसी संबोधन से किम का ज़िक्र किया. इससे ऐसा लगता है कि जो बाइडन उत्तर कोरिया और किम जोंग-उन को लेकर थोड़ा सतर्क रहेंगे.
स्टोरीः प्रतीक जाखड़, बीबीसी मॉनिटरिंग
आवाज़ः प्रज्ञा सिंह
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)