You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अज़रबैजान के राष्ट्रपति ने बम धमाके कराने पर क्या कहा?
अज़रबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव ने कहा है कि उनकी सेना विवादिक नागोर्नो-काराबाख़ का इलाक़ा जीतने वाली है और वो आर्मीनिया के प्रधानमंत्री के साथ किसी तरह की शांति की उम्मीद नहीं देखते.
आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच चल रही लड़ाई ने पूरे इलाके़ में दहशत पैदा कर दी है. यह युद्ध ऐसे इलाके़ के लिए हो रहा है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अज़रबैजान का हिस्सा माना जाता है लेकिन उसमें आर्मीनियाई सरकार के समर्थन वाले लोगों की सरकार है.
बीबीसी संवाददाता ओरला गुएरिन ने जब अज़रबैजान के राष्ट्रपति के सामने आम लोगों को निशाना बनाकर किए गए सैन्य हमलों का सवाल किया तो उन्होंने इसे फ़ेक न्यूज़ क़रार दिया. देखिए यह ख़ास इंटरव्यू.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)