बिहार में नीतीश ने चिराग पर क्या कहा, कैसे बीता सियासी दिन?

प्रकाशित

नीतीश कुमार ने पटना में पहली बार मीडिया से मुलाक़ात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर औपचारिक तौर पर निर्णय होगा.

सरकार कब बनेगी इस पर उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद या छठ से पहले ये अभी नहीं तय हुआ है. उन्होंने कहा कि कल (शुक्रवार को) चारों घटक दलों के लोग मिलेंगे.

मंत्रियों की संख्या कितनी होगी यह पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा, "संविधान के हिसाब से जो सीमा तय है उतने ही मंत्री बनेंगे."

चुनाव के परिणाम और जेडीयू को मिली कम सीटों पर पूछे गए सवाल पर नीतीश ने कहा, "कैसे क्या हुआ, इस पर अध्ययन किया जा रहा है. एक एक सीट के बारे में पार्टी के लोग भी देख रहे हैं."

वीडियो: इक़बाल अहमद और देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)