You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
हवा में क्यों घुल रहा है ज़हर?
फिर प्रदूषण की चपेट में भारत और पाकिस्तान के कई शहर. इस साल कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तमाम देशों ने जब लॉकडाउन का रास्ता अपनाया तो प्रदूषण काफ़ी हद तक कम हुआ.
वजह थी कई महीनों तक सड़कें खाली रहीं, कारखाने बंद रहे और लोग घरों में ही रहे.
उम्मीद जताई जाने लगी कि इस साल ठंड के मौसम में प्रदूषण का हाल शायद पहले जैसा नहीं रहेगा.
लेकिन नवंबर आते-आते हवा फिर ज़हरीली हो गई. फिर कहा जाने लगा कि पराली जलाने की वजह से ये समस्या बढ़ रही है...पराली पर प्रतिबंध कारगर नहीं हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)