You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बिहार चुनाव के नतीजों पर चर्चा: क्या कांग्रेस की वजह से हारा महागठबंधन
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ महागठबंधन के तहत 70 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस को 19 सीटों पर ही कामयाबी मिली है. यानी उसका स्ट्राइक रेट उसकी अपनी उम्मीदों से काफ़ी नीचे है.
अगर हाल के दशकों में बिहार की राजनीति में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखा जाए तो ये बहुत हैरान करने वाली बात नहीं है. 2015 के चुनावों में कांग्रेस ने आरजेडी और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ महागठबंधन के तहत 41 सीटों पर चुनाव लड़ा और 27 सीटें जीतीं.
अब कहा जा रहा है कि अगर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होता तो महागठबंधन को बहुमत हासिल हो जाता. क्या सचमुच कांग्रेस की वजह से महागठबंधन को नुकसान हुआ?
बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता काकब क़ादरी, आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी सीएसडीएस के प्रोफेसर संजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मणिकांत ठाकुर, बीबीसी में भारतीय भाषाओं की प्रमुख रूपा झा, बीबीसी संवाददाता पंकज प्रियदर्शी, सारिका सिंह और शादाब नाज़मी के बीच चुनावी चर्चा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)