You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
इस हथिनी के बालों का स्टाइल देखकर आप हैरान रह जाएंगे
प्रकाशित
तमिलनाडु में रहने वाली ये हथिनी ज़रा ख़ास है. इसे बॉब-कट सेंगमलम के नाम से जाना जाता है. हथिनी का महावत उसके बालों का ख़ास ख्याल रखता है.
गर्मियों में इन बालों को दिन में तीन बार धोया जाता है और दूसरे मौसम में कम से कम एक बार ज़रूर. सेंगमलम को 2003 में केरल से तमिलनाडु में मन्नारगुडी के राजगोपालस्वामी मंदिर में लाया गया था.
इस हथिनी के लिए 45 हज़ार रुपये का ख़ास शावर लगाया गया है ताकि गर्मियों में उसे राहत पहुंचाई जा सके.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)