You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
तीन साल का बच्चा और शास्त्रीय संगीत में दिलचस्पी
यह हैं तीन साल के श्री जादव जो गुजरात के सूरत में रहते हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
इस वीडियो में श्री जादव अपने पिता के साथ शास्त्रीय संगीत का अभ्यास कर रहे हैं. इस वीडियो को अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी शेयर किया है. श्री जादव को भारतीय शास्त्रीय संगीत इतना ज़्यादा पसंद है कि उन्हें टीवी पर प्रोग्राम देखना भी अच्छा नहीं लगता. उन्होंने कभी कोई फ़िल्म या कार्टून नहीं देखा. वो बस अपने पिता को गाते हुए सुनना और उस संगीत का अभ्यास करना ही पसंद करते हैं.
वीडियो: धर्मेश अमीन और उत्सव गज्जर, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)