You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मुकेश अंबानी और जेफ़ बेज़ोस, दुनिया के दो अमीर आमने-सामने और बीच में बिग बाज़ार
दुनिया के सबसे बड़े अमीर और भारत के सबसे बड़े अमीर आमने-सामने हैं और बीच में हैं 'भारत के रिटेल किंग' किशोर बियानी और उनका बिग बाज़ार.
बिग बाज़ार इसलिए, क्योंकि वही उनका सबसे मशहूर ब्रांड है. हालाँकि सौदा इससे बड़ा है और दाँव पर जो लगा है, वो तो उससे भी कहीं बड़ा है.
दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं अमेज़ॉन के जेफ़ बेज़ोस. इस बार उनकी जिससे ठनी है, वो हैं रिलायंस के मुकेश अंबानी, भारत के सबसे बड़े और दुनिया में चौथे नंबर के अमीर आदमी.
दोनों के बीच तकरार की वजह हैं किशोर बियानी और उनका फ़्यूचर ग्रुप. अमेज़ॉन ने सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय पंचाट सिंगापुर इंटरनेशल आर्बिट्रेशन सेंटर से एक अंतरिम आदेश जारी करवा लिया कि फ़्यूचर ग्रुप अपना कारोबार रिलायंस ग्रुप को नहीं बेच सकता. क्यों और कैसे पर आएँ, इससे पहले समझना ज़रूरी है कि यह सौदा है क्या.
स्टोरीः आलोक जोशी, बीबीसी हिंदी के लिए
आवाज़ः नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)