You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक 'वोट गिनो' और 'वोट न गिनो' में क्यों बंट गए?
राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में एक बार फिर अपनी जीत का दावा करते हुए ये शिकायत की अवैध मतों से उनके पक्ष में आए चुनाव परिणाम को "चुराने" की कोशिश की जा रही है.
हालाँकि विश्लेषकों के अनुसार उनके इस दावे का कोई जायज़ आधार नहीं है. राष्ट्रपति ट्रंप जिन पोस्टल मतों की गिनती की ओर इशारा कर रहे हैं, वो अवैध नहीं हैं.
उनकी गिनती बाद में इसलिए हो रही है क्योंकि अमेरिका के कई राज्यों में यही प्रावधान है.
अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने अमेरिका में हो रहे चुनाव को अच्छी तरह संपन्न हो रहा चुनाव बताया है.
इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों ने कई राज्यों में क़ानूनी लड़ाई के लिए करोड़ों डॉलर जुटाना शुरू कर दिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)