You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अमेरिका चुनावः जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप की लड़ाई कहां तक पहुंची?
अमेरिका के कई बड़े टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव को लेकर की जा रही टिप्पणी को बीच में ही रोक दिया.
वहाँ के चैनलों - एबीसी, सीबीएस और एनबीसी - ने उनकी प्रेस कॉन्फ़्रेंस की कवरेज बीच में ही रोक दी और अपने दर्शकों से कहा कि राष्ट्रपति ने कई झूठे बयान दिए हैं.
संवाददाताओं का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप की बातों से ऐसा लग रहा था कि वो "पोस्टल मतों" को "फ़्रॉड" यानी धोखाधड़ी ठहरा रहे हैं.
ट्रंप मतदान से पहले से ही अपने समर्थकों से कहते रहे हैं वो पोस्टल वोट ना डालें बल्कि ख़ुद जाकर मतदान करें.
वहीं जो बाइडन ने अपने समर्थकों से कहा था वो कोरोना महामारी को देखते हुए अधिक-से-अधिक संख्या में पोस्टल मतों से ही वोटिंग करें.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)