You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सेक्स को लेकर क्या लोगों की रुचि कम हो रही है?
सेक्स के लिहाज़ से मौजूदा समय मानव इतिहास के सबसे उन्मुक्त दौर में से एक कहा जा सकता है.
बीते चार दशकों में सुलभ हुई तकनीकों ने यौन संबंधों को उन्मुक्त बना दिया है. फिर वो चाहे गर्भनिरोधक गोलियां हों या डेटिंग ऐप्स.
इन सबने मिलकर यौन संबंधों की संभावनाओं को नया आयाम दिया है.
वहीं दूसरी ओर, शादी से पहले सेक्स संबंध, समलैंगिकता, तलाक़ और एक साथ कई लोगों से यौन संबंधों के प्रति लोगों के नज़रिए में पहले के मुक़ाबले अधिक खुलापन देखने को मिला है.
लेकिन इन सबके बावजूद, वैज्ञानिक शोध इशारा करते है कि बीते दशक की तुलना में अमेरिका-ब्रिटेन और कुछ अन्य देशों में लोग पहले से कम सेक्स कर रहे हैं.
तो इस हफ़्ते दुनिया जहान में हम इस सवाल की पड़ताल करेंगे कि दुनिया के एक बड़े हिस्से में क्यों लोगों की रुचि सेक्स के प्रति कम होती जा रही है?
प्रजेंटर/ प्रोड्यूसर : मोहन लाल शर्मा/ संदीप सोनी
ऑडियो/वीडियो एडिटः तिलक राज भाटिया/ काशिफ़ सिद्दिक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)