बिहार के इस इलाके में क्यों हैं कैंसर के कई मरीज़?
प्रकाशित
बिहार के सहरसा में सत्तर कटैया प्रखंड एक तरह के कैंसर का केंद्र माना जाता है.
यहां कई लोग कैंसर से पीड़ित हैं या फिर उनके परिवार में किसी ना किसी की कैंसर से मौत हो चुकी है.
लोगों को कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के लिए उचित इलाज मुहैया नहीं हो पाता.
उन्हें इलाज के लिए पटना या दिल्ली के चक्कर लगाने पड़ते हैं.
डॉक्टर भी यहां के हालात को बेहद चिंताजनक बताते हैं.
देखिए सहरसा से ख़ास रिपोर्ट.
वीडियोः सर्वप्रिया सांगवान और पीयूष नागपाल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)