जीत से कितनी दूर हैं जो बाइडन?

वीडियो कैप्शन, जीत से कितनी दूर हैं जो बाइडन?
प्रकाशित

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए बेहद माने जाने वाले अहम राज्यों में से एक जॉर्जिया के शीर्ष चुनाव अधिकारी ने कहा है कि वहाँ तक़रीबन 2,00,000 वोट अभी गिने जाने बाक़ी हैं.

ब्रैड रेफ़ेंसपर्गर ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि मतगणना अमेरिकी समय के अनुसार बुधवार रात और शायद गुरुवार सुबह तक जारी रहने की संभावना है.

उन्होंने कहा, “तुरंत करना ज़रूरी है लेकिन उससे भी ज़रूरी है कि सही करना.” पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन राज्य जॉर्जिया में ट्रंप 38,996 वोटों से आगे हैं.

इसके अलावा नॉर्थ कैरोलाइना, विस्कॉन्सिन, नेवाडा और पेंसिल्वेनिया में मतगणना जारी है: नॉर्थ कैरोलाइना में ट्रंप 76,737 वोटों से आगे हैं, वहां के अधिकारियों ने कहा है कि अंतिम परिणाम 13 नवंबर से पहले नहीं आएंगे.

विस्कॉन्सिन में बाइडन 20,510 वोटों से आगे हैं. वहां पर 99 फ़ीसदी बैलट की गिनती हो चुकी है. नेवाडा में 85 फ़ीसदी बैलट की गिनती हो चुकी है और वहां पर बाइडन 7,467 वोटों से आगे हैं.

पेंसिल्वेनिया में ट्रंप की 1,87,000 वोटों की बढ़त है लेकिन लाखों वोटों का गिना जाना अभी बाक़ी है जिनमें अधिकतर डेमोक्रेटिक क्षेत्र के पोस्टल बैलट हैं.

वॉशिंगटन से बीबीसी संवाददाता विनीत खरे की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)