You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
विरोधियों को लेकर क्या बोले जो बाइडन?
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत की तरफ़ बढ़ रहे जो बाइडन ने कहा, 'कल एक बार फिर ये साबित हो गया कि लोकतंत्र इस देश की धड़कन है, जैसे कि पिछले दौ सो साल में साबित हुआ है.'
'महामारी सामने थी, इसके बावजूद अमेरिका के लोगों ने रिकॉर्ड नंबरों में मतदान किया, अमेरिकी इतिहास में सबसे ज़्यादा 15 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने मतदान किया और मेरे हिसाब से ये एक असाधारण बात है.'
'अगर हमारे मन में पहले कोई संदेह था, तो अब नहीं रहना चाहिए. जनता की, जनता के लिए, जनता की सरकार, अमेरिका में पूरी तरह हक़ीक़त है. यहां आम लोगों की सत्ता है. सत्ता ली या दी नहीं जा सकती. ये आम लोगों के ज़रिए ही आती है.'
'अमेरिका का राष्ट्रपति कौन बनेगा, ये वही लोग तय करते हैं. वोटों की गिनती की लंबी रात के बाद ये साफ़ होता जा रहा है कि हम लोग पर्याप्त राज्यों में जीत दर्ज कर लेंगे, जिससे 270 इलेक्टरोल कॉलेज तक पहुंच जाएंगे, जो राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए ज़रूरी है.'
'मैं यहां अपनी जीत का ऐलान करने के लिए नहीं खड़ा हूं, बल्कि ये बताने के लिए आया हूं कि जब वोटों की गिनती पूरी हो जाएगी, हमें यक़ीन है कि जीत हमारी ही होगी.'
देखिए जो बाइडन का भाषण
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)