डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को जीत के लिए अब क्या चाहिए?
अमेरिका की चुनावी रात फ़िलहाल चुनावी हफ़्ते में बदलती दिख रही है. आपको बताते हैं कि इस वक़्त उम्मीदवार क्या होने की उम्मीद लेकर बैठे हैं कि उनकी एंट्री जल्द से जल्द व्हाइट हाउस में हो जाए.
इलेक्शन के दिन से पहले वाले वोटिंग यानी शुरूआती वोटिंग (अर्ली पोल्स) से मिले रूझानों से तो लग रहा था कि जो बाइडन आसानी से जीत रहे हैं या फिर ऐसा हो सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप को बहुत कम अंतर से जीत मिल जाए जहां वे नेशनल पॉप्युलर वोट के मामले में तो हार जाएं लेकिन वो इतने बैटलग्राउंड या स्विंग राज्यों को जीतने में सफल हो जाएं कि उन्हें इलेक्टोरल कॉलेज में पर्याप्त वोट मिल जाए.
हार-जीत का फ़ैसला बहुत कम अंतर से होगा. अब सिर्फ़ यह जानना है कि किसकी और कैसे जीत होगी और यह भी कि हमें कब तक पता चल जाएगा. देखिए यह रिपोर्ट.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)