You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
योगी आदित्यनाथ के लिए नाक का सवाल क्यों हैं ये चुनाव?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब क़ानून-व्यवस्था को लेकर आलोचना झेल रहे हैं, ऐसे में मंगलवार को सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं.
राज्यसभा चुनाव को लेकर जहां मायावती की बहुजन समाज पार्टी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में दुश्मनी बढ़ गई है तो कांग्रेस भी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विपक्ष की जगह लेने के लिए बेताब दिख रही है.
प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव अखिलेश, मायावती और कांग्रेस के लिए ख़ुद को साबित करने की चुनौती है कि योगी सरकार को टक्कर देने में कौन सक्षम है.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)