You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
‘बाबा का ढाबा’ के मालिक ने यूट्यूबर पर लगाए गंभीर आरोप
बीते महीने वायरल वीडियो से चर्चा में आया दिल्ली का ‘बाबा का ढाबा’ फिर सुर्खियों में है. ढाबा मालिक ने उनका वीडियो बनाने वाले गौरव वासन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
गौरव वासन यूट्यूबर हैं और उन्होंने ही ‘बाबा का ढाबा’ चलाने वाले पति-पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था. वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे थे.
ढाबा मालिक कांता प्रसाद ने गौरव के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दी है. उनका आरोप है कि गौरव ने पैसों में हेरफेर और धोखाधड़ी की है.
हालांकि गौरव ने इन सारे आरोपों को ख़ारिज किया है और इसके सबूत के तौर पर बैंक स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर डाला है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)