बिहार चुनावः बीजेपी क्या बेरोज़गारी और युवाओं के मुद्दों को महत्व नहीं दे रही?
बिहार में पहले चरण का मतदान हो चुका है. अब मंगलवार को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे.
बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों का महागठबंधन है.
बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रैलियां कर चुके हैं, वो अपनी रैलियों में लालू यादव के वक्त 'बिहार में जंगलराज' की बात कर रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ लालू यादव के बेटे और महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव लगातार बेरोज़गारी का मुद्दा उठा रहे हैं.
क्या बीजेपी बेरोज़गारी और युवाओं के मुद्दों को कम महत्व दे रही है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव के साथ बीबीसी संवाददाता प्रदीप कुमार की बातचीत.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)