You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
इस्लाम विवाद: फ़्रांस को भारत से मिल रहे खुले समर्थन की वजह
फ़्रांस में इस्लाम को लेकर चल रहे ताज़ा विवाद पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने फ़्रांस के राष्ट्रपति का खुल कर समर्थन किया है. रुवार को फ़्रांस के नीस शहर के एक चर्च में एक शख़्स ने चाक़ू से हमला किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई.
इस घटना के बाद भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर निंदा की. भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान को भारत में फ़्रांस के राजदूत इमैनुएल लीनैन ने ट्वीट किया है.
भारतीय विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में फ़्रांस और भारत हमेशा एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं.
जब कश्मीर में मानवाधिकार के मुद्दे पर फ़्रांस खुल कर भारत का समर्थन नहीं करता, तो फिर फ़्रांस में जो कुछ हो रहा है, उस पर भारत फ़्रांस का साथ क्यों दे रहा है? क्या भारत फ़्रांस दोस्ती ही एकमात्र इसकी वजह है या पृष्ठभूमि में कुछ और बातें भी है.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)