You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बिहार: सरकार ने नहीं की मदद तो लोगों ने खुद बना दिया बांस का पुल
बिहार में एनडीए सरकार का दावा है कि उन्होंने सड़कों और पुल का जाल बिछा दिया है. लेकिन बिहार में कई जगह अभी अभी लोग बांस से बने पुल का सहारा लेने को मजबूर हैं.
सारण के परसा विधानसभा के बेलहर गांव में बाढ़ से सड़क धंस गई. लोगों ने प्रशासन के सभी दरवाज़े खटखटाए लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई. फिर गांववालों ने हर घर से 100 रुपये चंदा लेकर यह पुल तैयार किया.
इस पुल से ही गांव वाले परसा की मुख्य सड़क से जुड़ पाते हैं. गांव के लोग परेशानियों के आगे मजबूर और नेताओं से नाराज़ हैं.
वीडियोः सीटू तिवारी, बीबीसी हिंदी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)