तुर्की: भीषण भूकंप से इज़मिर शहर में काफ़ी तबाही

प्रकाशित

तुर्की में आए भीषण भूकंप से यहां के इज़मिर शहर में काफ़ी तबाही हुई है. इज़मिर तुर्की की तीसरा सबसे बड़ा शहर है.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़ रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है. इस भूकंप से तुर्की, एथेंस और ग्रीस प्रभावित हुए हैं.

भूकंप के कारण तुर्की में अब तक क़रीब 20 लोगों की मौत हुई है और क़रीब 780 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)