बिहार चुनावः कीर्ति आज़ाद ने नीतीश कुमार के बारे में क्या कहा?
प्रकाशित
बिहार में कांग्रेस इस बार महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. इस गठबंधन के नेता आरजेडी के तेजस्वी यादव है.
उन्हें ही गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है.
दरभंगा से दो बार बीजेपी के सांसद रह चुके कीर्ति आज़ाद अब कांग्रेस में हैं.
उनका मानना है कि दरभंगा की सभी विधानसभा सीटों पर महागठबंधन विजयी होगा.
साथ ही वो यह भी कहते हैं कि बीजेपी ने बहुत सोच समझकर नीतीश कुमार को समाप्त कर दिया है.
देखिए कीर्ति आज़ाद के साथ बीबीसी संवाददाता प्रदीप कुमार की बातचीत.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)