You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
फ़्रांस में तीन लोगों की हत्या, महिला का सिर काटा
फ़्रांस के नीस शहर में एक संदिग्ध हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया है.
फ़्रांस की पुलिस के मुताबिक़ हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें एक महिला का सिर काट दिया गया है.
यह हमला फ़्रांस के मशहूर नॉट्रे डाम चर्च के पास हुआ है. हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं.
नीस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने पत्रकारों को बताया कि संदिग्ध हमलावर बार-बार 'अल्लाहू अकबर' (अल्लाह महान है) चिल्ला रहा था.
हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है. मेयर ने कहा कि जिस तरह यह हमला हुआ है, उससे इसके 'आतंकी हमला होने के' संकेत मिलते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)