You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान में अभिनंदन के नाम पर हुआ हंगामा
पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के नेता और सांसद अयाज़ सादिक़ का पाकिस्तानी संसद में दिया गया एक बयान भारतीय मीडिया में बुधवार को सनसनी की तरह आया.
सादिक़ ने बुधवार को नेशनल असेंबली में दावा किया था, ''पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने एक बैठक में कहा था कि अगर विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा नहीं किया जाता है तो भारत रात नौ बजे तक हमला कर देगा.
पाकिस्तान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी असोसिएटेड प्रेस ऑफ़ पाकिस्तान के अनुसार विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने सादिक़ के दावों को ख़ारिज कर दिया है.
इस बीच पाकिस्तान सरकार में मंत्री फ़वाद चौधरी के एक बयान से विवाद पैदा हो गया, जिसमें उन्होंने पुलवामा हमले को इमरान सरकार की उपलब्धि बताया था.
हालंकि बाद में फ़वाद चौधरी ने कहा कि उनका बयान ग़लत तरीके से पेश किया गया है.
इतना ही नहीं इस पूरे विवाद पर पाकिस्तान की सेना ने भी अपना पक्ष रखा है.
देखिए पूरे घटनाक्रम को समझाता यह वीडियो.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)