You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
फ़्रांस के ख़िलाफ़ बांग्लादेश की सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में फ़्रांसीसी सामानों के बहिष्कार की मांग के समर्थन में दसियों हज़ारों लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया.
फ़्रांस के इस्लामिक अतिवाद के ख़िलाफ़ कड़े रुख़ के कारण विवाद बढ़ता जा रहा है.
इसे लेकर इस्लामिक देशों से कड़ी प्रतिक्रिया आई है. ढाका में प्रदर्शनकारियों ने फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का पुतला जलाया.
इमैनुएल मैक्रों ने फ़्रांसीसी पत्रिका शार्ली हेब्दो में पैग़ंबर मोहम्मद पर छपे कार्टून का समर्थन किया था.
प्रदर्शनकारी ढाका स्थित फ़्रांसीसी दूतावास की तरफ़ बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया.
इमैनुएल मैक्रों ने फ़्रांसीसी सेक्युलरिज़्म का बचाव किया था और उसके बाद से वो कई मुस्लिम बहुल देशों के निशाने पर हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)