You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
हरियाणा: बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर छात्रा की गोली मारकर हत्या
फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
पुलिस के मुताबिक़, मरने वाली लड़की निकिता बीकॉम फ़ाइनल ईयर की छात्रा थी.
परीक्षा देकर कॉलेज के बाहर निकलने पर एक शख़्स ने उसे कार में खींचने की कोशिश की. लेकिन नाकाम रहने पर गोली मारकर फ़रार हो गया.
यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में क़ैद हो गया.
फ़रीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभियुक्त पर पहले भी निकिता के अपहरण के इल्ज़ाम लगे थे, हालांकि परिवारवालों ने कुछ वक़्त बाद शिकायत वापस ले ली थी.
उन्होंने कहा कि अभियुक्त के ख़िलाफ़ सबूत जुटा लिए गए हैं और पुलिस उसे कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने के लिए अदालत में पैरवी करेगी.
वीडियो: सत सिंह और प्रवीण कुमार, बीबीसी हिंदी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)