You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
खाने में हींग कितनी ज़रूरी है?
तेज़ गंध और छोटे कंकड़ की तरह दिखने वाले हींग की बहुत थोड़ी सी मात्रा भी खाने का स्वाद बदल देती है. भारत में रसोई घरों में रहने वाली यह एक ज़रूरी मसाला है. हींग का इस्तेमाल पूरे भारत में बड़े पैमाने पर होता है.
हालांकि कई लोग हींग की गंध को पसंद नहीं करते हैं लेकिन यह पाचक की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है. यह अमूमन सूरज की रोशनी से दूर एयर-टाइट बॉक्स में रखा जाता है.
अचानक हींग की चर्चा इसलिए शुरू हो गई क्योंकि हिमाचल प्रदेश में हींग की खेती शुरू हुई है.
काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (सीएसआईआर) का कहना है कि यह पहली बार है जब भारत में हींग की खेती हो रही है. सीएसआईआर ने पालमपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नॉलॉजी (आईएचबीटी) ने सोमवार से खेती शुरू होने की घोषणा की है. देखिए यह वीडियो.
वीडियोः जाह्नवी मूले, बीबीसी संवाददाता
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)