You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
रूस के मॉस्को की वो घटना जिसने दुनिया को हिला दिया
23 अक्टूबर, 2002 को मध्य मॉस्को में क्रेमलिन से करीब पाँच किलोमीटर दूर रात नौ बजे दुब्रोवका थियेटर में नए रूसी रोमांटिक म्यूज़िकल 'नॉर्ड ओस्ट' का मंचन चल रहा था. 1100 लोगों की क्षमता वाले थियेटर में इंटरवेल के बाद मंच पर मौजूद अभिनेता सैनिक वर्दी में नाच और गा रहे थे. तभी थियेटर के कोने से एक शख्स प्रकट हुआ. वो भी सैनिक वर्दी पहने हुए था. उसने हवा में गोली चलाई.
दर्शकों ने पहले समझा कि ये मंच पर चल रहे अभिनय का हिस्सा है. लेकिन उन्हें ये समझने में ज़्यादा देर नहीं लगी कि ये अभिनय नहीं बल्कि उनके सामने हो रही एक घटना है जिसे वो अपनी पूरी ज़िंदगी भुला नहीं पाएंगे और उनमें से बहुत से लोग जीवित बाहर नहीं निकल पाएंगे.
करीब 50 हथियारबंद चेचेन विद्रोहियों ने नाटक देख रहे 850 लोगों को बंदी बना लिया. क्या था पूरा मामला, विवेचना में बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल.
वीडियो: काशिफ़ सिद्दीक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)