चावल के 4042 दानों पर लिख दी गीता

प्रकाशित

हैदराबाद की एक महिला ने चावल के चार हज़ार से ज़्यादा दानों पर पूरी भगवद गीता लिख दी है.

माइक्रो आर्टिस्ट रमागिरि स्वारिका ने ये कमाल किया है.

ये काम देखने में भले आसान लगे लेकिन इसमें ग़ज़ब की कलाकारी और ध्यान की ज़रूरत थी.

उन्हें इस काम को पूरा करने में कई घंटे लगे.

वो एलएलबी कर रही हैं और आगे चलकर जज बनना चाहती हैं.

रमागिरि साल 2016 से इस तरह की कलाकृतियों पर काम कर रही हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)