भीम आर्मी के चंद्रशेखर आज़ाद इन दिनों बिहार में क्या कर रहे हैं?

प्रकाशित

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रियता रखने वाले भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद इन दिनों बिहार में हैं, जहां उनका दल 'आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम' चुनाव लड़ रहा है.

जब उनसे पूछ गया कि वो बिहार में चुनाव लड़ने क्यों आए हैं, तो उनका कहना है कि जहां चुनाव हो रहा है, वहीं लड़ा जा सकता है. इसके अलावा वो दूसरे राज्यों में भी चुनाव होने की सूरत में उतरने की बात कह रहे हैं.

बिहार और देश के दूसरे हिस्सों में दलितों की स्थिति पर उनका कहना है तमाम नेताओं ने अपना फ़ायदा देखा है, लेकिन वो ऐसे नहीं है और लोगों के लिए काम करने आए हैं. चंद्रशेखर से बीबीसी संवाददाता रजनीश कुमार ने बातचीत की.

कैमराः आशुतोष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)